Bihar News : गयाजी में राकेश कुमार सिंह बने नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों ने दी बधाई

Bihar News : बिहार के न्यायिक प्रशासन में हुए बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को गया जिले का नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया.......पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में राकेश कुमार सिंह बने नए प्रधान जिला ए
गयाजी में नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYAJI : न्यायिक प्रशासन में बदलाव के तहत राकेश कुमार सिंह को गया का नया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शशिकांत ओझा से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद का विधिवत प्रभार ग्रहण किया।

प्रभार ग्रहण करने के बाद जिला अधिकारी शशांक शुभंकर व न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदस्थापित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह का स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

न्यायिक क्षेत्र में उनके पदभार ग्रहण करने को गया न्यायमंडल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनसे न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन, मामलों के त्वरित निष्पादन तथा न्याय तक आम लोगों की सहज पहुंच को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में उनके समक्ष न्यायिक कार्यों के प्रभावी संचालन के साथ-साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी। राकेश कुमार सिंह के पदभार ग्रहण करने के साथ ही गया न्यायमंडल में न्यायिक प्रशासन की नई कार्य दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

प्रेमशंकर की रिपोर्ट