Tejashwi Yadav: 'बिहार में बदलाव तय है, नीतीश सरकार का जाना निश्चित है', तेजस्वी यादव का गया की धरती से बिहार सरकार पर हमला

Tejashwi Yadav: गया जिले के गुरुआ में सहकारी नेता उमेश वर्मा की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में RJD नेता तेजस्वी यादव ने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई पर तीखी आलोचना की।

Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav- फोटो : social media

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गया जिले के गुरुआ में सहकारी नेता स्व. उमेश कुमार वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, मगध सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक) की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने  राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था की गहरी समीक्षा की और आम जनता की समस्याओं को स्वर दिया। 

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मौजूदा बिहार सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों की एनडीए सरकार की नीतियों ने आमजन को त्रस्त कर दिया है। थाना और ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है।अधिकारी बेलगाम, और आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं हो रही। महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और पलायन लगातार बढ़ रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में हैय़ जनता और सरकार के बीच संवाद समाप्त हो चुका है

बिहार में बदलाव तय है-तेजस्वी यादव 

तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वे चुप हैं, लेकिन जनता का 225 करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉनिक रथों और रिकॉर्डेड संवादों पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने  नीतीश सरकार पर जनविरोधी और प्रचार आधारित शासन चलाने का आरोप लगाया। नेता ने कहा कि रिकॉर्डेड वीडियो और डिजिटल प्रचार से जनता को छलावा दिया जा रहा है। जमीनी समस्याओं पर सरकार चुप है। प्रशासनिक जवाबदेही खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की मांग अब केवल नाराज़गी नहीं, राजनीतिक चेतना में बदल चुकी है। बिहार में बदलाव तय है, और नीतीश-भाजपा सरकार का जाना निश्चित है।