Bihar News: बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा- नशे में है सरकार

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार सरकार नशे में है और प्रदेश की स्थिति तालिबान से भी बदतर है।

तेजस्वी यादव
सीएम नीतीश पर भड़के तेजस्वी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच गया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां एक डॉक्टर को अपराधियों ने सारेआम पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। डॉक्टर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रेप पीड़िता की माँ का इलाज किया था। वहीं अब इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है। तेजस्वी ने इस मामले का वीडियो शेयर कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है।  

बिहार में तालिबान से भी बदतर हालात 

तेजस्वी यादव ने ट्विट कर कहा कि,"बिहार में तालिबान से भी बदतर स्थिति है। गया जिला में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया। 20 वर्षों की भ्रष्ट NDA सरकार में पुलिस और प्रशासन अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने, सजा एवं न्याय दिलाने में बिल्कुल असमर्थ है इसलिए जिसकी जहां मर्जी जैसे मर्जी कानून को लोग हाथों में ले रहे है। बिहार में अराजक स्थिति है। मुख्यमंत्री अचेत है, सरकार नशे में है। अधिकारी और मंत्री खजाना लूटने में मस्त-व्यस्त तथा शासन अस्त-पस्त है।

डॉक्टर को पीट-पीटकर किया लहूलुहान 

दरअसल, पूरा मामला नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के घर इलाज के लिए पहुंचे एक ग्रामीण डॉक्टर को दरिंदों ने न सिर्फ घर से घसीट कर बाहर निकाला, बल्कि पेड़ से बांधकर इतनी बेरहमी से पीटा कि पूरा शरीर लहूलुहान हो गया। वजह सिर्फ इतनी कि डॉक्टर ने पीड़ित परिवार के घर रेप पीड़िता की मां का इलाज करने पहुंच गया था। मंगलवार को डॉक्टर जितेंद्र यादव को ग्रामीणों ने इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह उस घर में पहुंचे थे। जहां की एक बेटी के साथ वर्ष 2021 में गैंगरेप हुआ था। दुष्कर्म के आरोपियों को डॉक्टर रेप पीड़िता का मददगार नजर आया और इसी ‘शक’ में उसकी जान लेने पर उतारू हो गए। मदद मांगने निकली लड़की ने किसी तरह उसकी बचाई। घटना के समय पीड़िता की नाबालिग भांजी ने बहादुरी दिखाई।

डायल 112 ने बचाया 

उसने डाक्टर को पेड़ में बंधा हुआ और पिटते देखा तो घर से भागती हुई मुख्य सड़क तक पहुंची। उसी समय डायल 112 की गाड़ी सामने से आती दिखी। वह चीखती-चिल्लाती दौड़ी और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। गांव में पुलिस को आते हुए देख कर आरोपी भाग निकले। डायल 112 की टीम जब गांव पहुंची, तब जाकर डॉक्टर को पेड़ से मुक्त किया गया। बुरी तरह घायल डॉक्टर को फतेहपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मगध मेडिकल कॉलेज उसे रेफर कर दिया गया।

पटना से रंजन की रिपोर्ट