हम (से) का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया गया संकल्प

हम (से) का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न, संगठन को बूथ
हम (से) का 11वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पार्टी के जिला प्रधान कार्यालय (गोदावरी, गया) में एक भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति से संगठन की एकजुटता और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दिया।


संस्थापक जीतन राम मांझी के आदर्शों पर चलने का संकल्प 

समारोह की शुरुआत भव्य रूप से केक काटकर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री  जीतन राम मांझी जी के आदर्शों और पदचिह्नों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। नेताओं ने पार्टी की नीतियों, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।


कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 

संबोधन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रमेश सिंह ने कहा कि संगठन की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज़ बनने और सामाजिक न्याय के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।


शोषितों और वंचितों के अधिकारों की होगी लड़ाई 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने कहा कि संस्थापक जीतन राम मांझी द्वारा दिखाए गए संघर्ष और सेवा के मार्ग पर चलना ही प्रत्येक कार्यकर्ता का पहला दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े, अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने की अपील की। वहीं जिला अध्यक्ष श्री टूटू खान ने कहा कि अपने 11 वर्षों के सफर में 'हम' ने हमेशा शोषितों के सम्मान की बात की है और आगे भी बूथ सशक्तिकरण व जनसंपर्क अभियान को और गति दी जाएगी।


वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति 

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, जिला अध्यक्ष टूटू खान, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी इंजि. दिवाकर सिंह, जिला महासचिव पंकज सिंह, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीना मांझी, संतोष सागर, राकेश मांझी, इंजि. नंदलाल मांझी, शंकर मांझी, श्रीमती सुषमा दांगी, मुकेश चौधरी, विजय कुमार रजक, रामस्नेही मांझी, अरशद परवेज उर्फ कमांडर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मनोज की रिपोर्ट