Umesh Pal Murder Case : 5 लाख के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान को प्रयागराज ले गई यूपी पुलिस, परिजनों ने जताई एनकाउंटर की आशंका

Umesh Pal Murder Case : उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद पांच लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान को यूपी पुलिस रविवार शाम प्रयागराज ले गई। परिजनों ने एनकाउंटर की आशंका जताई है.....पढ़िए आगे

Umesh Pal Murder Case : 5 लाख के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान क
मोहम्मद अरमान को ले गयी यूपी पुलिस - फोटो : MANOJ

GAYAJI :  प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले में गया सेंट्रल जेल में बंद 5 लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान को उत्तर प्रदेश पुलिस रविवार शाम अपने साथ प्रयागराज ले गई। यूपी पुलिस की एक विशेष टीम शाम करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच गया सेंट्रल जेल पहुंची, जहां जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के तुरंत बाद आरोपी अरमान को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के लिए लेकर रवाना हो गई। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने यूपी पुलिस द्वारा अरमान को ले जाने की पुष्टि की है।

उधर, यूपी पुलिस द्वारा अरमान को ले जाए जाने की खबर मिलते ही उसके परिजनों ने उसकी जान-माल की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। अरमान के छोटे भाई ने बताया कि उनका परिवार पहले ही अदालत में एक याचिका दाखिल कर अरमान की जान को गंभीर खतरा होने की आशंका जता चुका था। परिजनों का यह भी आरोप है कि यूपी पुलिस द्वारा उसे ले जाने की कोई पूर्व सूचना उनके परिवार को नहीं दी गई थी, बल्कि इस बात की जानकारी उन्हें अपने वकील के जरिए मिली।

अरमान के परिजनों ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अन्य मुख्य सह-आरोपियों के पूर्व में हुए एनकाउंटर का हवाला देते हुए उसके साथ भी किसी अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, परिजनों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की कोई आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अरमान पिछले करीब तीन से साढ़े तीन वर्षों से बिहार की गया सेंट्रल जेल में बंद था। यूपी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब अरमान के परिजनों ने सरकार और माननीय न्यायालय से हस्तक्षेप कर उसकी हिरासत में सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

मनोज की रिपोर्ट