Bihar Crime: विवाह पंचमी के अवसर पर निकली राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्षों में हुआ जमकर बवाल, इलाका छवनी में तब्दील

दरभंगा में विवाह पंचमी के अवसर पर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई. राम-जानकी विवाह की झांकी मस्जिद के पास से निकलते समय समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. झांकी में शामिल लोगों ने भी इसका जवाब दिया.

bihar News
राम विवाह झांकी पर पथराव- फोटो : Reporter

Bihar Crime:  बिहार के दरभंगा जिला के तरौनी गांव से हर साल विवाह पंचमी के अवसर पर राम विवाह झांकी निकाली जाती है। उसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम राम विवाह झांकी निकाली गई। झांकी जैसे ही बाजितपुर पहुंची किसी बात को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच बहस हुआ। देखते ही देखते दोनों समुदाय के बीच तनाव बढ़ गया और फिर धर्मस्थल के पास से एक पक्ष ने पत्थरबाजी शुरू कर दिया।

पत्थरबाजी के बाद  एक पक्ष दूसरे पक्ष के आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे और रोड़ेबाजी हुआ। जिसमें कई लोगो को चोटें भी आई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद  सिटी एसपी अशोक कुमार और SDM विकास कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कर कैंप कर रहे है। साथ ही लोगो से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है। 

वही SDM विकास कुमार ने कहा कि राम विवाह झांकी मस्जिद के पास से वापस हो जाती है। उसी क्रम में किसी बात को लेकर दो समुदाय के बीच कुछ बहस हुआ और फिर मामला बिगड़ गया। लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू कर लिया गया है। वही उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज खंगालकर दोषियों को चिन्हित कर सख्त सजा दी जायेगी। वही उन्होंने कहा कि घटना क्यों घटी, इस बात की जानकारी जांच के बाद पता चलेगा। फ़िलहाल स्थिति सामान्य है।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुुर