बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

BIHAR NEWS : नालंदा में जर्जर मकान का छत गिरने से मलबे में दबी 3 बच्चियां, एक की मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

BIHAR NEWS : नालंदा में जर्जर मकान का छत गिरने से मलबे में दबी 3 बच्चियां, एक की मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

NALANDA : जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहाँ मकान का जर्जर छत गिरने से खेल रही 3 बच्ची मलबे में दब गई। जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बेन थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में रविवार को हुई है। मृतका रूपेश राम की 6 वर्षीया पुत्री दुर्गा कुमारी थीं।

घटना के सम्बन्ध में मृतिका के चाचा राकेश राम ने बताया कि गांव में घर के बगल में 30 से 40 साल पुराना खंडहरनुमा जर्जर मकान था, जिसमें गांव की 3 से 4 बच्चियां खेल रही थी। अचानक मकान का छत भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो बच्चियां किसी तरह खुद को सुरक्षित बचा निकल गई। फ़िर भी भागने के क्रम में उन्हें मामूली चोटें आई। जबकि दुर्गा कुमारी उसी में दब गई। जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है की शिकायत करने के बाद भी मकान मालिक ने जान बूझकर मकान को उसी हालात में छोड़ दिया। जिससे आज इतना बड़ा हादसा हुआ है। मकान मालिक अगर हम लोगों की बात मान लेते तो शायद मौत नहीं होती। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks