बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : गोपालगंज डीएम ने शाखा कार्यालयों का किया निरीक्षण, कर्मियों के समस्याओं की ली जानकारी, दिए कई निर्देश

डीएम ने कार्यालयों का किया निरीक्षण

GOPALGANJ : जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच द्वारा समाहरणालय के शाखा कार्यालयों का निरीक्षण किया गया।  इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों से उनके पद एवं कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आम जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी शाखाओं में फाइलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला पंचायती राज कार्यालय, अपर समाहर्ता सिविल कार्यालय, जिला नजारत शाखा ,जिला निर्वाचन कार्यालय ,जिला सामान्य शाखा, रिकॉर्ड रूम ,पारगमन शाखा और प्रतिलिपि शाखा का अवलोकन किया। वहां उपस्थित कर्मियों से उनके पद एवं कार्य की जानकारी प्राप्त की। 

इस मौके पर कर्मियों के समस्याओं की भी जानकारी डीएम ने ली। जिन्हें कई शाखाओ में कर्मियों की कमी के बारे में बताया गया। रिकॉर्ड रूम एवं प्रतिलिपि शाखा का अवलोकन करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन की स्थिति और प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Editor's Picks