बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज एसपी ने 3 थानाध्यक्षों को किया सस्पेंड, गांजा और शराब तस्करों से सांठ-गांठ रखने का आरोप, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

GOPALGANJ : जिले के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। इनमें जादोपुर, विशंभरपुर और कुचायकोट के थानाध्यक्ष शामिल हैं। तीनों पर अलग अलग आरोप लगे हैं। एसपी की इस कार्रवाई से जिले भर के पुलिस पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही निलंबित थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्यवाई शुरू कर दी गई है।

इस संदर्भ में बताया जाता है की एसपी अवधेश दीक्षित को गुप्त सूचना मिली थी कि जादोपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार द्वारा पिछले  एक अक्टूबर को 250 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। लेकिन थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने  70 किलोग्राम गांजा बरामदगी दिखाया था। इसी तरह विशंभरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर शराब माफिया से सांठगांठ रखने का आरोप लगाया गया था। जबकि कुचायकोट थानाध्यक्ष सुनील कुमार पर भी सांठगांठ का आरोप लगाया गया था। 

इन आरोपों के बाद एसपी अवधेश दीक्षित ने कार्रवाई करते हुए तीनों थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक लगातार थाने के कार्यकलाप की गतिविधियों पर नजर रख रहें थे। विभिन्न थाना में  पहुंचकर जांच भी किये थे।

इस संदर्भ में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि शराब माफियाओं के साथ साठ गांठ रखने गांजा बरामदगी के मामले में तीन थानाध्यक्ष को निलंबित  किया गया है। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहें हैं। किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Editor's Picks