Bihar News: बिहार के इन दो पर्यटन स्थलों का होगा वैश्विक स्तर पर विकास, मोदी सरकार ने जारी की राशि
Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार भी इस दिशा में राज्य सरकार को पूरा सहयोग दे रही है।

Bihar News: बिहार के विकास को लेकर नीतीश सरकार सजग हैं। सीएम नीतीश प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में विकास के साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी विकास कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास अब वैश्विक स्तर पर किया जाएगा। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 2024-25 के लिए बिहार को विशेष सहायता के अंतर्गत दो पर्यटन केंद्रों के विकास योजना को मंजूरी दे दी है।
कौन-कौन से स्थल होंगे विकसित?
पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, इसके तहत सहरसा का मत्स्यगंधा झील का विकास वैश्विक स्तर पर होगा। इस झील का विकास 97.61 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। साथ ही रोहतास-कैमूर की सीमा पर स्थित करमचट डैम का भी विकास वैश्विक स्तर पर किया जाएगा। इस डैम को 49.51 करोड़ रुपये की राशि से इको और एडवेंचर टूरिज्म का हब बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसकी लिए राशि जारी कर दी है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार भी इस दिशा में राज्य सरकार को पूरा सहयोग दे रही है। केंद्र सरकार ने इस योजना को मंजूरी देकर बिहार के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का इस दिशा में योगदान सराहनीय है।
इससे क्या फायदा होगा?
बिहार में पर्यटन क्षेत्र में विकास होने से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन से राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही इससे बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन होगा।