बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

BIHAR NEWS : गोपालगंज में जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, कहा 5 पंचायतों के लोगों को हो रही परेशानी

BIHAR NEWS : गोपालगंज में जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम, कहा 5 पंचायतों के लोगों को हो रही परेशानी

GOPALGANJ : जिले के सदर प्रखंड के तिरबीरवा गांव के सैकड़ो लोगों ने सड़क पर उतर कर जर्जर सड़क निर्माण को लेकर सड़क जाम किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन कर सड़क जाम की। सड़क जाम की वजह से लोगो को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा की यह जर्जर सड़क हमारे विकास के गति को रोक लगा रही है लेकिन ना ही शासन को कोई फिक्र है और नही प्रशासन को। 

दरअसल जन विचार तिरबिरवा पंचायत के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में पंचायत के सदस्य और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जिला मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर दूर लखपतिया मोड के पास जर्जर  सड़क के मरमत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि इस सड़क से लगभग 35 से 40000 की आबादी और पांच पंचायत के लोग आते और जाते हैं। जिला मुख्यालय से इतना सटा हुआ सड़क इस हालत में है। यह कहना हम सबके लिए बड़ी मुश्किल हो रहा है। कहीं ना कहीं हम सबके पंचायत को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है। अभी हाल ही में इस सड़क पर कई मंत्री कई बड़े नेता तथा जिला प्रशासन के उच्च पदाधिकारी के गाड़ियां गड्‌ढों में धीरे-धीरे पार कर रही थी। वह सभी लोग बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ आ जाने के कारण इस सड़क से गुजर रहे थे।

कहा की इसी सड़क से जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों के बच्चे सुबह सबेरे पढ़ने आते हैं। बावजूद इस पर ध्यान किसी अधिकारी और जन प्रतिनिधि का नहीं जाता है। इस सड़क से लगभग पांच पंचायत के लोग पूर्ण रूप से प्रभावित है। जिसमें तिरबिरवा, जादोपुर दु:खहरण, जगरीटोला, मानिकपुर तथा कटघरवा पंचायत इन सभी पंचायत से हजारों के तादाद में प्रतिदिन मजदूर गोपालगंज काम करने के लिए आते हैं जिनको रात्रि में जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दर्जनों मजदूर इस सड़क के चलते घायल हो चुके हैं, यह तकलीफ उस समय चार गुना बढ़ जाती है जब बारिश हो जाती है। सड़क नदी में तब्दील हो जाता है। पता ही नहीं चलता की सड़क में गड्ढा है की गड्ढे में सड़क। कई बार ई रिक्शा पलट जाने से स्थानीय लोगों को काफी चोटे आई है।

उन्होंने कहा की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है जिसका खामियाजा आमजन के साथ ही स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। कई लोग गांव छोड़ शहर में रहने को मजबूर हो गए है। क्योंकि सड़क के चलते बच्चो की पढ़ाई लिखाई बाधित हो रही है। स्कूल वाले रोड खराब की वजह से ट्रांसपोर्टिंग फीस दुगुना मांग रहे हैं। कोई ई रिक्शा चालक पंचायत की तरफ आने को तैयार नहीं होता हैं। अगर कोई तैयार भी हो गया तो उसको पैसा ज्यादा चाहिए। सड़क के बदहाल हालात के चलते हर व्यक्ति काफी ज्यादा परेशान हैं। यह सड़क विकास शब्द का अपमान कर रहा है। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Editor's Picks