बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Dussehra 2024: सत्य की असत्य पर जीत का का पर्व विजय दशमी आज, PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Dussehra 2024:देश आज दशहरा का पर्व मना रहा है।दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है जो पूरे देश में उत्साह और पूर्ण भक्ति से मनाया जा रहा है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है.पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन महिषासुर पर मां दुर्गा और भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. दशहरा नवरात्र और दुर्गा पूजा उत्सव के अंत का भी प्रतीक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजयदशमी की शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर देशवासियों के लिए विजय की कामना की. उन्होंने लिखा है कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

 विजयादशमी सनातन धर्म में चार प्रमुख पर्वों में से एक है। आज विजयादशमी मनायी जा रही है। आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 12 अक्टूबर को भोर 05:47 मिनट से लग चुकी है जो 13 अक्टूबर की भोर 04:19 तक रहेगी। वहीं, 12 अक्टूबर को ही नवरात्र व्रत की पारना एवं सायंकाल दुर्गा प्रतिमाओं का विजर्सन होगा। 


Editor's Picks