Government Employees Holidays: नए साल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगी इतनी छुट्टियां, देखें कैलेंडर

Government Employees Holidays: नए साल में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस बार सरकारी कर्मचारियों को 89 अवकाश मिलेंगे।

Government employees
Government employees Holidays- फोटो : प्रतिकात्मक

Government Employees Holidays:  आज साल का आखिरी दिन है। कल से हम 2025 में प्रवेश करेंगे। नए साल में कई बड़े बदलाव होंगे। साथ ही नए साल में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकारी कर्मचारियों को नए साल में कुल 89 दिनों की छुट्टी मिलेगी। दरअसल, नए साल 2025 में सरकारी कर्मचारियों को कुल 89 दिनों का अवकाश मिलेगा। बिहार सरकार के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, सरकारी कर्मियों को 52 रविवारों के साथ 37 दिन पर्व-त्योहारों के अवसर पर छुट्टियां मिलेंगी। 

अक्टूबर में सबसे ज्यादा छुट्टियां

इसके अतिरिक्त, सरकार ने 22 ऐच्छिक (वैकल्पिक) छुट्टियों की सूची भी जारी की है, जिनमें से कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार अधिकतम तीन का चयन कर सकते हैं। इसमें 1 जनवरी को नव वर्ष की छुट्टी भी शामिल है। अक्टूबर महीने में कुल 10 दिनों की छुट्टी होगी, जो वर्ष में सबसे अधिक है। वहीं, जुलाई में केवल 4 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। नवंबर महीने में 5 रविवार तो होंगे, लेकिन कोई अन्य पर्व-त्योहार की छुट्टी नहीं है।

मासिक छुट्टियों का विवरण

जनवरी: 05 दिन, फरवरी: 08 दिन, मार्च: 09 दिन, अप्रैल: 09 दिन, मई: 07 दिन, जून: 07 दिन, जुलाई: 04 दिन, अगस्त: 07 दिन, सितंबर: 07 दिन, अक्टूबर: 10 दिन, नवंबर: 05 दिन और दिसंबर: 06 दिन

मासिक त्योहारों की संख्या

जनवरी: 02, फरवरी: 04, मार्च: 04, अप्रैल: 06, मई: 03, जून: 02, जुलाई: 01, अगस्त: 03, सितंबर: 02, अक्टूबर: 05, नवंबर: 00 और दिसंबर: 02। कुल 11 माह में त्योहारों के लिए छुट्टी मिलेंगी। वहीं नवंबर माह में इस बार कोई त्योहार नहीं है  जिसके कारण नवंबर में त्योहार का अवकाश नहीं रहेगा।