MADHUBANI NEWS - प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ा, पत्नी का आरोप - तीन साल से चल रहा अवैध संबंध

MADHUBNI NEWS - प्राथमिक स्कूल के एचएम का अवैध संबंध वहां की रसोइया से था। शुक्रवार को दोनों को ग्रामीणों ने एक साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। एचएम की पत्नी का आरोप था तीन साल से यह संबंध चल रहा है, वहीं पति ने इससे इनकार किया।

MADHUBANI NEWS -  प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को रसोइया
प्रभारी प्राचार्य को रसोइया के साथ पकड़ा।- फोटो : राजकुमार झा

MADHUBANI - जिले के एक प्राथमिक स्कूल के प्राचार्य को रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और उसे बंधक बनाते हुए जमकर पिटाई कर दी। वहीं प्रधानाध्यापक की पत्नी ने भी उनकी जमकर खातिरदारी की। घटना की सूचना पाकर खिरहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हंगामा शांत कराया

पूरा मामला हरलाखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तकिया टोल हिसार से जुड़ा है। जहां प्रभारी एचएम के रूप में आशुतोष कुमार पोस्टेड हैं। जहां पिछले तीन साल से स्कूल की रसोइया से उसके अवैध संबंध की बात कही गई। वहीं पति की करतूतों की भनक लगते ही पत्नी चुपचाप राढ़ गांव से तकिया टोल पहुंची। कुछ ग्रामीणों की मदद से अपने पति को रसोइया के साथ पकड़ लिया। 

एचएम की पत्नी ने दावा किया कि उनके पति का स्कूल की रसोइया के साथ तीन साल से अवैध संबंध चल रहा है। कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

Nsmch

घटना के बाद रसोइया भी एचएम के साथ रहने के लिए अड़ गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इधर खिरहर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

REPORT - RAJKUMAR JHA



Editor's Picks