Sharda Sinha ki Yaadien: सैयां निकस गए...शारदा सिन्हा का AIIMS में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रियाज करते हुए वीडियो हुआ वायरल...मौत के आगोश में जाने से पहले संगीत का दम भरती स्वर कोकिला.

शारदा सिन्हा वायरल वीडियो में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनके नाक में ऑक्सीजन जाने के लिए पतली से पाइप लगी हुई है। इसके बावजूद वो बहुत शानदारी तरीके से राग अलापते हुए गाना गा रही है।

Sharda Sinha ki Yaadien: सैयां निकस गए...शारदा सिन्हा का AII
शारदा सिन्हा ने जीवन के आखिरी क्षणों में गाया गीत- फोटो : social media

Sharda Sinha ki Yaadien:लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में 5 नवंबर 2024 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 11 दिनों से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था। शारदा सिन्हा का नाम बिहार और उत्तर भारत के लोक संगीत की धरोहर के रूप में याद किया जाएगा। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने जीवन के आखिरी क्षण में हॉस्पिटल के अंदर बैठकर सैयां निकस गए नैना लड़ई की गाना गा रही हैं।


शारदा सिन्हा वायरल वीडियो में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनके नाक में ऑक्सीजन जाने के लिए पतली से पाइप लगी हुई है। इसके बावजूद वो बहुत शानदारी तरीके से राग अलापते हुए गाना गा रही है। वहीं यूट्यूब शॉर्टस् क्लिप के कैप्शन पर लिखा हुआ है कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रेयाज किया जा सकता है क्या? उनके जज्बे को लेकर सलाम करने का दिल करता है कैसे वो इतनी मुसीबत में भी होकर मौत के आगोश में जाने से पहले संगीत भरा है

NIHER

 

Nsmch

शारदा सिन्हा के आखिरी वीडियो पर लोगो की प्रतिक्रिया

वीडियो में शारदा सिन्हा हॉस्पिटल के कमरे में बैठकर गाना गा रही हैं। वीडियो पर 4 हजार से ज्यादा लाइक्स है और 250 के करीब कमेंट मिल चुके हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि आपका गया हुआ छठ गीत हमेशा आपको जिंदा रखेगा हम सबके बीच भगवान शारदा सिन्हा जी का आत्मा को शांति दे। अन्य ने लिखा कि जब तक दुनिया रहेगी छठ होता रहेगा और शारदा जी की आवाज गूंजती रहेगी, वे अमर हो गयी। ईश्वर उन्हें परम् धाम प्रदान करे। परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाये। ॐ शांति !! जय छठी मैया !