Bihar News : मिनी गन फैक्ट्री के खुलासे के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुख्य आरोपियों की नहीं हो पाई गिरफ़्तारी, जमुई पुलिस की खूब हो रही किरकिरी

JAMUI : बीते 7 अगस्त को जमुई पुलिस कप्तान ने एक प्रेस वार्ता कर गढ़ी थाना क्षेत्र मे हुए मिनी गन फैक्ट्री का सफल उदभेदन का खुलासा किया था। साथ ही इस बड़े रैकेट मे शामिल मुख्य आरोपी सह मुखिया मुन्ना साह और अमित सिंह को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही थी। लेकिन आज 11 दिनों के बाद भी इस हाई प्रोफाइल मामले मे अब तक जमुई पुलिस के हाथ खाली है।
आपको बताते चले की गढ़ी थाना क्षेत्र के रोपावेल गांव से मुखिया मुन्ना साह के आवास पर जमुई पुलिस ने छापा मारकर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया था और मौके से पांच लोगो को गिरफ्तार भी किया था। जिसमे मुखिया मुन्ना साह का भतीजा भी शामिल था। इन्ही लोगो के निशानदेही पर टाउन थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के गुड्डू सिन्हा और मलयपुर थाना क्षेत्र के FCI गोदाम के पास अमित सिंह के आवास से भी भारी मात्रा मे अर्धनिर्मित पिस्टल और पिस्टल बनाने का औज़ार बरामद किया गया था।
हालांकि मामले मे जमुई पुलिस ने ताबड़तोड़ कारवाई की थी और तीन मिनी गन फैक्ट्री का सफल उदभेदन किया था। लेकिन बड़ा सवाल यह है की छोटे मछलियो को तो पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन इस मामले के दोनों मास्टर माइंड अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इसे महज़ संयोग माना जाए या कुछ और? हालांकि मामले मे सदर SDPO सतीश सुमन ने बताया की एक विशेष टीम इस मामले मे लगातार छापेमारी कर रही है।
कहा की इसके अलावा पुलिस ने न्यायालय मे कुर्की जब्ती की प्रक्रिया के लिए भी आग्रह किया है। जल्द ही इस मामले मे हमें सफलता मिलने की उम्मीद है। बहरहाल इस कृत्य मे शामिल अपराधियों का अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है और न ही कोई ठोस कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गयी है। अब देखना लाजिमी होगा की इस कृत्य मे शामिल मुखिया मुन्ना साह और अमित सिंह को कब तक जमुई पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा पायेगी।
जमुई से सुमित की रिपोर्ट