Bihar News: बिहार पुलिस के सिपाही ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस लाइन में की खुदकुशी, खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप
Bihar News: बिहार पुलिस के सिपाही ने खौफनाक कदम उठाया है। सिपाही ने पुलिस लाइन में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

Bihar News: बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहानाबाद में पुलिस लाइन में तैनात जवान ने खुदकुशी कर ली है। सिपाही ने अपनी सर्विस रिलॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सिपाही का नाम विनोद चौधरी बताया जा रहा है। मामला जहानाबाद के पुलिस लाइन का है। बताया जा रहा है कि सिपाही विनोद चौधरी ने अपने ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच हुआ है।
एक महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत
जानकारी अनुसार विनोद चौधरी गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। अभी फिलहाल जहानाबाद कोर्ट में पदस्थापित थे। हाल ही में उनका तबादला रोहतास जिले में किया गया था। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व उनकी पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद से वे लगातार डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार की दोपहर उसने डीएम ऑफिस के बगल में अवस्थित पुलिस लाइन में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सर्विस रिलॉल्वर से मारी गोली
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है और मीडिया को भी घटनास्थल के आसपास वीडियो कवरेज की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत तनाव और पारिवारिक दुख को वजह माना जा रहा है|
इस दुखद घटना ने पुलिस बल के भीतर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ज्ञात हो की कुछ दिन पूर्व ही बनवार थाना में अवस्थित एक दरोगा ने भी आत्म हत्या कर ली थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी जिले में यह कुछ ही दिनों के बाद दूसरी घटना होने से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।
जहानाबाद से रितेश कुमार की रिपोर्ट