Bihar police action: रात 9 बजे जहानाबाद , टॉप-10 अपराधी के घर की कुर्की-जब्ती, दरवाजा-खिड़की तक उखाड़ ले गई टीम
Bihar police action: अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जहानाबाद पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
Bihar police action: अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत जहानाबाद पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर कुख्यात और शातिर वांछित अपराधी सौरभ कुमार के आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
रविवार रात करीब 9 बजे भारी पुलिस बल न्यायालय के आदेश के साथ आरोपी के घर पहुंचा। देखते ही देखते पूरा मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। स्थानीय लोग यह नज़ारा देखकर दंग रह गए जब पुलिस टीम ने घर की एक-एक संपत्ति को कब्जे में लेना शुरू कर दिया।
कार्रवाई इतनी सख्त और व्यवस्थित थी कि पुलिस ने घर के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य कीमती सामान तक उखाड़कर जब्त कर लिया। लोगों के बीच यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया कि कानून अब अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय के स्पष्ट आदेश के तहत की गई, क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस ने बताया कि यह कदम न केवल उसकी संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई है, बल्कि यह संदेश भी है कि अपराध कर कानून से बचना अब आसान नहीं रहेगा।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। टीम ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण लेकिन सख्त तरीके से पूरा किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर का माहौल बनेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि आगे भी फरार अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कुर्की और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्ट- रंजीत कुमार