Bihar news - तीन युवकों की आकाशीय वज्रपात में मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Bihar news - तेज बारिश के कारण ठनका गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar news - तीन युवकों की आकाशीय वज्रपात में मौत, एक दर्जन

JAHANABAD – शनिवार को जिले में तेज बारिश के कारण ठनका गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के  बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सभी  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में रतनी फरीदपुर प्रखंड के उत्तरा पट्टी निवासी 50 वर्षीय सीताराम बिंद, 14 वर्षीय सूरज कुमार और सदर प्रखंड के लालसे बिगहा निवासी 50 वर्षीय देवंती देवी शामिल हैं।

घायलों में उत्तरा पट्टी के रवि बिंद, रविंद्र बिंद, नरेश बिंद, शंकर बिंद, पवन बिंद, झलकदेव बिंद, विनय कुमार, मिंटू पासवान, रामजी बिंद, और शहर के बड़ी मस्जिद निवासी श्रवण कुमार, सन्नी कुमार तथा लालसे बिगहा की नागमणि देवी शामिल हैं। 

दर्जन भर लोगों पर गिरा ठनका

उत्तरा पट्टी, लालसे बिगहा और धनगामा में ठनका गिरने की घटनाएं हुईं। उत्तरा पट्टी गांव में अचानक वर्षा के कारण एक दर्जन लोग एक बरगद के पेड़ के नीचे ठहरे थे, तभी पेड़ पर ठनका गिर गया।

श्रवण और सन्नी धनगामा से मां देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे थे, वर्षा से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके, तभी बिजली गिरी और दोनों घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद सदर अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, जिससे माहौल गमगीन हो गया।