Bride suicide - दहेज में डिमांड पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, फैसले से आहत होकर दुल्हन ने दी जान, दो दिन बाद होनेवाली थी शादी
Bride suicide -प्रेम को शादी के बंधन में बंधन से पहले ही प्रेमी युवक दहेज की मांग को लेकर अड़ गया और विवाह से मना कर दिया। वहीं फैसले से आहत हो होनेवाली दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Katihar - दहेज में डिमांड पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं शादी टूटने से परेशान होकर होनेवाली दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दोनों एक दूसरे से लंबे समय प्रेम करते थे। जिसके बाद उनकी शादी होने जा रही थी।
दिल को झकझोरनेवाली घटना कटिहार के बलरामपुर थाना के कलनाबाड़ी गांव से जुड़ी है। जहां रहनेवाली बबीता कुमारी की शादी बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत लुत्तीपुर पंचायत के मोरलबाधा गांव में सुरेश कुमार दास के साथ तय हुई थी। नौ मई को विवाह होना था।
सुरेश कुमार दास का प्रेम संबंध बबीता कुमारी के साथ चल रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि बबीता के माता पिता का सालों पहले निधन हो गया था और भाई मजदूरी कर शादी के इंतजाम करने में जुटा था। उसने बहन की पसंद को अपनी मंजूरी दे दी।
शादी से कर दिया इनकार
जिसके बाद घर में विवाह का पंडाल भी बनना शुरू हो गया था, लेकिन जिस घर से तीन दिनों बाद बेटी की डोली उठने वाली थी। लेकिन लड़का और उसके स्वजन द्वारा लड़की पर ज्यादा दहेज देने का दबाव बनाया जा रहा था। लड़की का भाई अधिक दहेज देने में असमर्थ था। इसकी वजह से लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया।
जिसे पसंद किया, उसने दहेज के लिए प्यार को ठुकरा दिया, यह बात बबीता बर्दाश्त नहीं कर सकी। घटना से आहत होकर बबीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस घर से डोली उठने की तैयारी चल रही थी, वहां से आज उसकी अर्थी उठ रही है। मृतका के भाई ने बलरामपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बलरामपुर थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।