Bakrid 2026: कटिहार में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को प्रशासन की चेतावनी
Bakrid 2026: कटिहार में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसके लिए शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी गई।
Bakrid 2026: बकरीद को लेकर कटिहार में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व कटिहार अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने किया।शहर की सड़कों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा काफिला उतरा। जगह-जगह तैनात पुलिस जवानों, लगातार बजते सायरन और सुरक्षा व्यवस्था को देखकर लोगों ने भी कहा कि इस बार प्रशासन पूरी तरह सख्त और तैयार है।
फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने को कहा। प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर गलत जानकारी या अफवाह फैलाने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।
बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
प्रशासन का कहना है कि बकरीद के दौरान पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
कटिहार से श्याम कुमार सिंह