Bihar Crime News: कटिहार में युवक का शव फंदे से लटका मिला, अवैध संबंध और हत्या की आशंका

Bihar Crime News: कटिहार के कुमारीपुर बाजार में युवक का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला है। प्रेम संबंध और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News
युवक का शव मिलने से हड़कंप!- फोटो : news4nation

Bihar Crime News: कटिहार मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारीपुर पंचायत के कुमारीपुर बाजार में युवक का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर वार्ड संख्या 15 निवासी विनायक पंडित (25 वर्ष) के रूप में की गई है।

सूत्र के अनुसार बीती रात करीब दस बजे विनायक पंडित कुमारीपुर बाजार निवासी तेजनारायण पंडित के घर डेलीवरी बॉय बन कर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि विनायक का तेजनारायण पंडित की छोटी बहू आरती देवी के साथ बीते करीब दो वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था।

शव एक बंद कमरे में फंदे से लटका मिला

रात में विनायक प्रेमिका से तो मिलने उनके घर पहुंच था पर सुबह उनका शव एक बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी पुलिस हरकत में आई। मौके पर एसडीपीओ विनोद कुमार एवं मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए दोपहर करीब 12 बजे फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

पुलिस ने मामले में आरती देवी एवं उसकी देवरानी फुलो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। दूसरी ओर, आरती देवी और फुलो देवी एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रही हैं।

घर के अन्य सदस्य फरार

घटना के बाद फुलो देवी का पति, ससुर समेत घर के अन्य सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। मृतक के माता-पिता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की है। एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि मामला संवेदनशील है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है। दोषी चाहे जो भी हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने शव का अपने कब्जे में लेकर कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है.

कटिहार से श्याम कुमार सिंह