Bihar Crime : कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, DM और SP ने खुद संभाली कमान

Bihar Crime : कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद DM और SP ने खुद कमान संभाल ली है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime : कटिहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमक
कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : SHYAM

KATIHAR : बिहार के कटिहार व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस धमकी भरे मेल के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्वयं सिविल कोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

धमकी मिलने के तुरंत बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिलाधिकारी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें कोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कोर्ट के हर प्रवेश और निकास द्वार की जांच की और सुरक्षा में तैनात जवानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है और डरने की कोई बात नहीं है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि यह धमकी भरा ईमेल कहाँ से और किसने भेजा है। साइबर सेल की मदद से मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। 

श्याम की रिपोर्ट