Bihar Crime: निलंबित होमगार्ड की चाकू मार कर हत्या, दिल दहला देने वाली मर्डर केस से दहशत, हिरासत में आरोपी

Bihar Crime: निलंबित होमगार्ड जवान की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई।...

Bihar Crime: निलंबित होमगार्ड की चाकू मार कर हत्या, दिल दहला
गला रेतकर हत्या से सनसनी- फोटो : SHYAM

Bihar Crime:एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ रात के सन्नाटे में घर के अंदर ही खून की होली खेल दी गई। कटिहार के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के कावर पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, उमेश यादव पिछले लगभग दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और अपने घर पर ही रह रहे थे। बीती रात वह घर में सो रहे थे, तभी पुराने जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही सुनील यादव ने देर रात घर में घुसकर उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावर ने सीधे गले पर चाकू से वार किया, जिससे उमेश यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के वक्त घर में मौजूद पत्नी विमली देवी और बहू मौसम कुमारी ने चीख सुनकर दौड़ लगाई तो देखा कि उमेश यादव खून से लथपथ पड़े हैं। इस दृश्य ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया और गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इधर, परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी की मांग कर रहे हैं। पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। यह वारदात एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि जमीन विवाद किस तरह छोटे गांवों में भी खूनी दुश्मनी में बदल रहा है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह