कटिहार में दिखा नाग-नागिन का अनोखा नजारा, एक घंटे तक चलता रहा नाग-नागिन का प्रेम, देखने उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम

Bihar Snake Pair: नाग-नागिन की अठखेली देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Katihar Villagers Witness Rare Snake Pair Dance For An Hour

Bihar  Snake Pair: कटिहार से एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां नाग-नागिन की अठखेली देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्राणपुर और मनिहारी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित कुरेठा एवं सहजा पंचायत के रामनगर बलुआ गांव में मंगलवार को यह अद्भुत नजारा देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि गांव में स्थित नवनिर्मित छठ घाट के पास अचानक लोगों की नजर नाग-नागिन के जोड़े पर पड़ी। इसके बाद देखते ही देखते आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। नाग-नागिन के इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

करीब एक घंटे यानी 60 मिनट तक दोनों सांपों की गतिविधियां जारी रहीं। नाग-नागिन को एक साथ देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। लोग दूर खड़े होकर इस पूरे दृश्य को देखते रहे और अपने मोबाइल कैमरे में इस पल को कैद करते नजर आए।

ग्रामीणों के अनुसार नाग और नागिन काफी लंबे, मोटे और विशाल आकार के थे। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे के आसपास घूमते रहे। हालांकि डर और सावधानी के कारण किसी भी ग्रामीण ने उनके बेहद करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने की हिम्मत नहीं दिखाई।लोगों का कहना था कि यह दृश्य उनके लिए बेहद दुर्लभ था, जिसे उन्होंने पहली बार अपनी आंखों से देखा। नाग-नागिन की इस अठखेली को देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्सुकता नजर आई।

घटना के बाद रामनगर बलुआ समेत आसपास के इलाकों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीण इसे प्रकृति का अद्भुत नजारा बता रहे हैं।हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार सांपों में इस तरह की गतिविधियां सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में ऐसे दृश्य अक्सर लोगों के लिए कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं।कटिहार के रामनगर बलुआ गांव में दिखा यह नजारा फिलहाल लोगों के बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह