आपत्तिजनक स्थिति में महिला के साथ पकड़े गए मदरसा शिक्षक, ग्रामीणों ने हाथ बांधकर की पिटाई

आपत्तिजनक स्थिति में महिला के साथ पकड़े गए मदरसा शिक्षक, ग्र
आपत्तिजनक स्थिति में महिला के साथ पकड़े गए मदरसा शिक्षक- फोटो : श्याम

Katihar : जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक मदरसे के सरकारी शिक्षक को गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पकड़ा गया 36 वर्षीय युवक मोहम्मद इजहार आलम उर्फ नकलू गांव के ही मदरसा इत्तेहादुल मुस्लेमीन में शिक्षक के रूप में कार्यरत है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


दो बच्चों की मां है महिला, पति परदेश में करता है काम

जानकारी के अनुसार, संबंधित महिला की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व अबूलखैर नामक व्यक्ति के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं और उसका पति आजीविका चलाने के लिए हैदराबाद में मजदूरी करता है। ग्रामीणों के बीच पिछले छह महीनों से दोनों के बीच अवैध संबंध होने की चर्चाएं गर्म थीं। शनिवार की देर रात परिजनों ने जब दोनों को एक साथ बंद कमरे में देखा, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर ही शोर मचाना शुरू कर दिया।


आक्रोशित लोगों ने शिक्षक को जमकर पीटा 

हंगामे की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों और परिजनों ने कानून हाथ में लेते हुए शिक्षक और महिला के हाथ रस्सी से बांध दिए और उनकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। घंटों तक दोनों को बंधक बनाकर रखा गया और मामले को रफा-दफा करने के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।


जब पंचायत में बात नहीं बनी, तो घटना की सूचना आजमनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस की मौजूदगी में भी ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। महिला ने भी पूछताछ के दौरान युवक के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकार की है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है।


कटिहार पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और उचित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। शिक्षक के इस कृत्य की पूरे क्षेत्र में निंदा हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। मामले को लेकर गांव में अभी भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।


श्याम की रिपोर्ट