Bihar Flood News : कटिहार में भीषण बाढ़ का कहर, कई इलाके हुए जलमग्न, विधायक ने नाव से घूमकर स्थिति का लिया जायजा
Bihar Flood News : बिहार के कई इलाकों की तरह कटिहार में भी भीषण बाढ़ का कहर जारी है. कई घर डूब गए हैं. वहीँ लोग अब पलायन को मजबूर हैं.......पढ़िए आगे

KATIHAR : पिछले दिनों बिहार में हुई बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी कड़ी में कटिहार जिले के भी कई प्रखंडों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बरारी - कुर्सेला - मनिहारी और अमदाबाद मुख्य प्रखंड है। जिससे निचले इलाके में गंगा - कोसी और महानंदा का पानी घुस गया है।
लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। सभी का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। लोग किसी तरह पानी में चलकर अपने नए आशियाने को तलाश रहे हैं। लोग पानी में मचान पर बैठकर दिन गुजार रहे हैं। नदी के निचले इलाके में कई घर डूब गए है।
वहीं बरारी विधानसभा के विधायक विजय सिंह अपने क्षेत्र में खुद से नाव खेव कर बाढ़ पीड़ितों का जायजा ले रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं और सबों को सरकार की तरफ से मिलने वाली आपदा राहत दिलाने का भरोसा दे रहे हैं।
हालाँकि बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि घर पानी में डूब गया है। खाने को लाले पड़ गए हैं। कोई देखने वाला नहीं है। ऐसे में लोग पलायन को मजबूर हैं।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट