Bihar News : कटिहार में पानी का दवाब नहीं सह पाया गोदाम, दिवार गिरने से करोड़ों का हुआ नुकसान

KATIHAR : जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 सड़क किनारे बने एक निजी गोदाम सुधा देवी वेयर हाउस में आज बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सुधा देवी वेयरहाउस के पीछे बने गोदाम कोशी नदी में फिर पानी का स्तर बढ़ने से गोदाम की दीवारें दबाव नहीं झेल पाईं और देखते ही देखते गोदाम का बड़ा हिस्सा ढह गया। घटना इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा हजारों बोरा मक्का सीधे पानी में समा गया।
गोदाम मालिक ने बताया कि इस घटना में लगभग एक करोड़ों की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि लाखों- की लागत से बना यह गोदाम उनकी मेहनत और बैंक फाइनेंस से तैयार किया गया था और इस गोदाम में लगभग लगभग 8 करोड़ रुपये की कीमत का मक्का स्टॉक किया गया था।
दिवार ढहने के कारण हजारों बोरी मक्का पानी में डूब गया। मालिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि न केवल उनका गोदाम ढह गया बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत पानी में चली गई।
घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। लोग टूटे हुए गोदाम और उसमें डूबे मक्का को देखने के लिए जुटने लगे। वही इस घटना से गोदाम मालिक काफी मर्माहत है। बता दे की मक्का बैंक फाइनेंस के द्वारा रखा गया था। अब इंश्योरेंस कंपनी आगे क्या करती है यह देखने की बात होगी।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट