Bihar News: नवोदय छात्र की डूबकर मौत, भाई बचाने कूदा, मगर नहीं बच सकी जान, इलाके में मातम

Bihar News: गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र दिव्यम कुमार की मौत हो गई।

Khagaria Navodaya Student Drowns in Deep Water Pit
नवोदय छात्र की डूबकर मौत- फोटो : reporter

Bihar News: खगड़िया जिले के कबेला गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। खेत के पास स्थित गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र दिव्यम कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कबेला गांव निवासी रामचंद्र राय अपने दोनों बेटों के साथ खेत गए थे। इसी दौरान भैंस को नहलाने के क्रम में दिव्यम कुमार गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को संकट में देख उसका बड़ा भाई 

दिव्यांश कुमार उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद पड़ा।

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दिव्यांश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तब तक दिव्यम गहरे पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक खोजबीन की, जिसके बाद उसका शव बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई जवाहर नवोदय विद्यालयके छात्र थे और गर्मी की छुट्टियों में घर आए हुए थे। इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ ही दिन पहले दिव्यम के चाचा की करंट लगने से मौत हुई थी, और अब परिवार ने एक और सदस्य को खो दिया।पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

रिपोर्ट- अमित कुमार