Bihar News: बिहार के भ्रष्ट SDPO की नौकरानी भी निकली करोड़पति! संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल देख अधिकारियों के भी उड़े होश, गिफ्ट मे महंगी गाड़ी

Bihar News: बिहार के किशनगंज में तैनात रहे SDPO गौतम कुमार पर 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति के खुलासे के बाद अब जांच में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में उनकी नौकरानी पारो की करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल सामने आने से हड़कंप मच गया ह

भ्रष्ट SDPO की नौकरानी भी निकली करोड़पति!
भ्रष्ट SDPO की नौकरानी भी निकली करोड़पति!- फोटो : social media

Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। निगरानी, ईओयू लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है। इसी बीच आर्थिक अपराध इकाई ने किशनगंज में तैनात रहे एसडीपीओ गौतम कुमार के आवास पर भी छापेमारी की थी। हाल ही में हुई रेड में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। एक के बाद एक एसडीओ के काली कमाई सामने आ रही है। इसी बीच अब सामने आया है कि एसडीओ की नौकरी भी करोड़पति है। नौकरी की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल देख अधिकारी भी हैरान रह गए।  

नौकरानी के नाम करोड़ों की संपत्ति

ज्ञात हो कि, किशनगंज में तैनात रहे SDPO गौतम कुमार पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई के बाद 80 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था, वहीं अब इस मामले में उनकी नौकरानी पारो की संपत्ति और लग्जरी जीवनशैली ने जांच को और गहरा कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पारो किशनगंज के धरमगंज स्थित किला बागान की रहने वाली है। उसने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मकान बनवाया है। इसके अलावा उसे SDPO द्वारा बुलेट बाइक भी गिफ्ट में दी गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पारो के पास बड़ी मात्रा में नकदी और महंगे सामान भी दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में उसके हाथ में करीब डेढ़ लाख रुपये कैश नजर आ रहा है।

35 लाख की लग्जरी कार से आती-जाती थी नौकरानी

जांच में यह भी सामने आया है कि पारो को लाने-ले जाने के लिए करीब 35 लाख रुपये कीमत की लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जाता था। कई बार सरकारी या निजी वाहन विशेष रूप से उसके लिए भेजे जाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, उसके पास करीब 6 लाख रुपये का सोने का हार भी था। इन खुलासों के बाद पारो अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग भी हैरान हैं।

SDPO पर 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आरोप

EOU की जांच में गौतम कुमार पर 32 साल की नौकरी के दौरान करीब 80 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। पूर्णिया में उनका 2.5 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला और 1 करोड़ रुपये से अधिक की फर्निशिंग सामने आई है। उनकी पत्नी जो सरकारी शिक्षक हैं, महंगी थार गाड़ी से चलती हैं। इसके अलावा छापेमारी में 60 लाख रुपये के गहने, महंगी घड़ियां, क्रेटा और थार जैसी लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं।

8 ठिकानों पर छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद

31 मार्च को आर्थिक अपराध इकाई ने पूर्णिया, किशनगंज, पटना, अररिया और सिलीगुड़ी समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान जमीन के 36 दस्तावेज, LIC और नोएडा-गुड़गांव में निवेश से जुड़े कागजात बरामद किए गए। मामले में अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की तैयारी है और प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच में शामिल होगा। गौतम कुमार को पद से हटा दिया गया है और पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश दिया गया है। उनकी जगह SDPO-2 मंगलेश कुमार सिंह को किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा पहले शो-कॉज नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद उनके निलंबन की कार्रवाई तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।