बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपावली पर रंगोली बनाने के लिए ढूंढ रहे डिजाइन्स, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें

इस आर्टिकल में हम आपको दीपावली पर बनाने वाले रंग-बिरंग रंगोली डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

दीपावली पर रंगोली बनाने के लिए ढूंढ रहे डिजाइन्स, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें

जैसे-जैसे दीपावली सामने आ रहा है, लोगों के मन में उतनी ही उत्सुकता बढ़ती जाती है। कोई रंगोली के डिजाइंस ढूंढ रहा है, तो कोई तैयार होने के तरीके ढूंढ रहा है। कोई घर को सजाने के लिए अलग-अलग चीजें ढूंढ रहा है तो कोई कपड़े दीपावली पर पहनने के लिए ढूंढ रहा है। चलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप रंगोली बनाएं ताकि आपकी रंगोली सबसे यूनिक और बेहतर लगे। 


बता दें कि आपको इस रंगोली के डिजाइंस को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा यहां कुछ ऐसे डिजाइंस और आइडिया आपसे शेयर कर रहे हैं, जो घर की सुंदरता को बढ़ाएगी साथ ही आपको कम समय में अच्छी रंगोली बनवा देगी। यही नहीं आप घर के कई चीजों का इस्तेमाल अपने रंगोली बनाने के लिए कर सकते हो। 


अगर आप बाजार में मिलने वाली मोंम वाली जो कैंडल होती है, जो स्टील के कप में होती है उसका इस्तेमाल करते हैं रंगोली में तो वह आपकी रंगोली को और सुंदर बना देती है। ऐसे दीप आपको बाजार में बड़ी आसानी से आज के समय में मिल जाएंगे। 


वैसे तो दीपावली या हिंदू त्यौहार में लाल पीला नारंगी रंगों का इस्तेमाल काफी किया जाता है। लेकिन अगर आप अपने घर की रंगोली को थोड़ा अलग और हटकर बनाना चाहते हो, तो नए रंग का इस्तेमाल करें। आप नीला हरा बैगनी जैसे रंगों से रंगोली बना सकते हैं। इस तरह आपकी रंगोली और औरों यानी की दूसरों की रंगोली से काफी अलग दिखेगी। सभी आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करेंगे, साथ ही साइड में दीप जला सकते हैं जिससे उसमें रंग उखेर कर आएगा। 


बता दें कि चावल, आटा या फिर मैदा में अगर आप रंग मिला दें और उसे रंगोली बनाने में इस्तेमाल करें तो वह एक अलग और यूनिक डिजाइन बनेगी। ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, या फिर अबीर का इस्तेमाल कर रंगोली बनाते हैं, लेकिन हम आपको अनाज से भी रंगोली बनाना सिखा रहे हैं।

Editor's Picks