Bihar News : मोतिहारी में 'पियक्कड़' बीईओ ने शिक्षिका से किया गलत हरकत, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bihar News : मोतिहारी में 'पियक्कड़' बीईओ ने शिक्षिका से किया

MOTIHARI : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद लोग शराब का सेवन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर सरकारी कर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने का शपथ लिया है। फिर भी सरकारी नुमाइंदे ही शराबबंदी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में मोतिहारी में शराब के नशे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

शराब के नशे में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महिला शिक्षिका से दुर्व्यवहार कर रहे थे। महिला शिक्षिका के शिकायत पर पुलिस ने नशे के हालत में बीईओ को बीआरसी से गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने पर पुलिस करवाई में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कोटवा बीईओ को नशे के हालत में गिरफ्तार किया है। 

NIHER

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को गिरफ्तार करने के बाद कोटवा बीईओ उपेंद्र कुमार सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है। वहीँ पुलिस की इस कार्रवाई से शिक्षा महकमें में हड़कंप मच गया है। 

Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट