Bihar News : बिहार के इस थाने में दरोगा जी को चाहिए तय की हुई पूरी राशि चाहिए, हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही महिला, वीडियो वायरल

Bihar News : बिहार के इस थाने में एक दारोगा जी को तय की हुई पूरी राशि चाहिए. पैसे कम करने के लिए महिला हाथ जोडती रही. लेकिन दारोगा जी मानने को तैयार नहीं हुए....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार के इस थाने में दरोगा जी को चाहिए तय की हु
दारोगा जी ने मांगी रिश्वत - फोटो : Himanshu

MOTIHARI : मोतिहारी एसपी जीरो टॉलरेंस को लेकर सख्त है। लेकिन कुछ पुलिस वाले नहीं सुधरने की कसम खा रखे है। जिला के एक दरोगा जी का एक केस में मदद के लिए महिला से तय राशि ही चाहिए। महिला 5 हज़ार लेकर आने की बात कह रही है। लेकिन दरोगा जी कहते सुने जा रहे है जो तय हुआ है वही लगेगा। लेकिन महिला 5 हज़ार ही लेकर आने की बात कहती है। 

इतने में दरोगा जी महिला से 5 हज़ार ले लेते है।और बाकी तय रुपया देने की बात कहते है। दरोगा जी यह भी कहते सुने जा रहे है की इसमे इंस्पेक्टर साहब का भी राशि है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जबकि विडियो पताही थाना का बताया जा रहा है। वाइरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रौल भी हो रहा है। 

विडियो को लेकर जितनी मुंह उतनी बात कही जा रही है। हालाँकि वायरल वीडियो की NEWS4NATION पुष्टि नही करता है। लेकिन यह सवाल किया जा रहा है की आम आदमी को किस तरह न्याय मिलेगा। जब पुलिस इस तरह लोगों को परेशान करेगी। 

Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट