Bihar News : मोतिहारी में खेसरा पंजी के साथ पुलिस ने दलालों को किया गिरफ्तार, डीएम ने आरोपी राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित

Bihar News : बिहार सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं. इसी कड़ी में खेसरा पंजी के साथ पुलिस ने दलाल को गिरफ्तार किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में खेसरा पंजी के साथ पुलिस ने दलालों को किया गिरफ्तार, डीएम ने आरोपी राजस्व कर्मचारी को किया निलंबित
दलाल गिरफ्तार - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार सरकार अंचल कार्यालय के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लाख प्रयास कर रही है। लेकिन उनके अधिकारी व कर्मचारी ने भ्रष्टाचार को खत्म नही होने देने की कसम खा रखी है। जिला के एक दो अंचल को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश अंचल कार्यालय दलालों का अड्डा बना हुआ है। बिना रिश्वत के किसी भी किसान का एक भी कार्य नही होता है। ताजा मामला मोतीहारी के छौड़ादानो अंचल का है। जहाँ अंचल कार्यालय का दलाल खेसरा पंजी लेकर बाजार में घूमकर फोटो कॉपी कराते पकड़ा गया है। 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दलाल व राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। वही डीएम ने करवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। मोतीहारी जिला के  छोड़ादनो अंचल के प्रमोद कुमार नामक दलाल के कब्जे में अंचल की खेसरा पंजी की मूल प्रति पाई गई।  प्रमोद यादव द्वारा इस पंजी की छायाप्रति बनाने की कोशिश की जा रही थी। 

इस मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी। सूचना मिलते ही प्रमोद यादव तथा संबंधित राजस्व कर्मचारी  कुमुद रंजन पर छोड़ादनो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही सरकारी कागजात की मूल प्रति की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्व कागजात की मूल प्रति एक निजी व्यक्ति के हाथों में अनाधिकृत रूप से देने की लापरवाही हेतु राजस्व कर्मचारी कुमुद रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Editor's Picks