Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक पर लोड एक करोड़ की शराब किया जब्त, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने बेला थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज-2 में छापेमारी कर एक पंजाब नंबर के ट्रक से करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की है।

Bihar News : मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक पर ल
एक करोड़ की शराब जब्त - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR :  मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंजाब नंबर ट्रक से तकरीबन 1 करोड रुपए मूल्य का विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से ट्रक चालक की गिरफ्तारी भी उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कर ली गई है। दरअसल उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज 2 में एक पंजाब नंबर ट्रक संदिग्ध खड़ा है। जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब लोड है।

मामले की सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के द्वारा ASI नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसके बाद गठित विशेष टीम बेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज 2 में पहुंच कर जब उस संदिग्ध पंजाब नंबर ट्रक की जांच की तो ट्रक के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को बरामद किया गया। जिसके बाद मौके से ट्रक चालक को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

अब गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर स्थानीय शराब तस्कर की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया कि वह इस शराब की खेप को पंजाब से लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचा था। जहां इसको अलग-अलग जगह पर अनलोड करना था। लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ा गया। पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान पंजाब राज्य के फतेहगढ़ साही निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर बेला थाना क्षेत्र के नारायणपुर इंडस्ट्रीज एरिया फेज 2 से पंजाब नंबर एक ट्रक को पकड़ा गया है। जिस ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया है। बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है। वही मौके से ट्रक चालक की भी गिरफ्तारी की गई है। जिससे पूछताछ कर स्थानीय शराब तस्करों की पहचान की जा रही है। 

मणिभूषण की रिपोर्ट