Bihar police - अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश करने में नाकाम रहे थानाध्यक्ष जाएंगे जेल, कोर्ट ने सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

Bihar police - हथियार और चरस के साथ गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ सबूत पेश करने में नाकाम थानाध्यक्ष सहित सात पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है।

Bihar police - अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में सबूत पेश करने मे

Muzaffarpur - हथियारों की जब्ती के मामले में अपराधियों के खिलाफ कोर्ट में पुलिस कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई। नतीजा यह हुआ कि अब थानाध्यक्ष, आईओ सहित सात  पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है थानाध्यक्ष सहित सभी  पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इन सभी के खिलाफ विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या दो के जज नरेंद्र पाल सिंह ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

पूरा मामला मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना से जुड़ा है। जहां 2022 में 2022 में नेपाली चरस और कट्‌टा बरामद हुआ था। इस मामले में गिरफ्तार अपराधी नथुनी सहनी के खिलाफ पुलिस कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर सकी। जिसके चलते तत्कालीन थानाध्यक्ष, आइओ समेत सात पुलिसकर्मियों खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। इसमें साहेबगंज थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनुप कुमार, आइओ पुरूषोत्तम यादव, रूप छपड़ा के साक्षी संजय राय, सुरेंद्र राय, चौकीदार पिंटु कुमार, चौकीदार शत्रुघ्न राय और सिपाही अमित कुमार शामिल है। 

पुलिस पर अपराधियों ने चलाई थी गोली

पूरे मामले में बताया गया कि पुलिस ने एक मई 2022 को नथुनी सहनी पर चार्जशीट दाखिल की थी। साहेबगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने 15 फरवरी 2022 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वह हुस्सेपुर दोबंधा गंडक नदी बांध के पास गश्ती पर थे। इस बीच कुछ ग्रामीण भाग रहे थे। पूछने पर ग्रामीणों से पता चला कि सभी तरबूज का कारोबार करते हैं। पश्चिम दियारा में कुख्यात अपराधी नथुनी सहनी लेवी के लिए फायरिंग कर रहा है।

कार्रवाई के दौरान एक को हथियार और चरस के साथ किया गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा। तीन लोग हथियार के साथ थे। पुलिस को देखते ही फायरिंग करने लगे। टीम ने खदेड़ कर एक को पकड़ लिया। जिसकी पहचान नथुनी सहनी के तौर पर हुई। तलाशी के दौरान देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली, तीन खोखा, झोला से दो किलो चरस जब्त किया गया।

नेपाल से चरस की तस्करी करता था नथुनी सहनी

फरार बदमाशों की पहचान रामपुर भिखनपुरा राज कुमार राय और हुस्सेपुर नया टोला के अनिल सहनी के रूप में हुई। नथुनी ने पुलिस को बताया कि नेपाल से चरस लाकर बेचता है। नथुनी सहनी पर साहेबगंज थाने में 11, मोतिहारी के कोटवा थाने में एक और मशरख देवरिया, पारू, बरूराज थाने में हत्या, डकैती, लूट समेत अन्य संगीन 19 मामले दर्ज है।