Bihar News : मुजफ्फरपुर में सामुदायिक भवन बना शराब का अड्डा, उत्पाद विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में बीयर बरामद, कारोबारियों की तलाश में जुटी पुलिस
Bihar News : मुजफ्फरपुर में सामुदायिक भवन शराब कारोबारियों का अड्डा बन गया है. जहाँ उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में बियर बरामद किया है.......पढ़िए आगे
MUZAFFARPUR : बिहार सरकार राज्य में विकास कार्यों के गति को बढ़ाने के लिए सभी पंचायतों में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया था। लेकिन अब उस सामुदायिक भवन का शराब कारोबारी धड़ल्ले से उपयोग कर शराब का कारोबार कर रहे हैं। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामा डीह पंचायत के आनंदपुर गंगोलिया गांव स्थित सामुदायिक भवन का है जहां से शराब कारोबारियों द्वारा शराब का कारोबार किय जाने की सूचना उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को प्राप्त हुआ था।
मामले की जानकारी मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह दल बल के साथ सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामा डीह पंचायत के आनंदपुर गंगोलिया गांव स्थित सामुदायिक भवन पर पहुंच छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया गया है। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। लेकिन इस कार्रवाई के बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामा डीह पंचायत के आनंदपुर गंगोलिया गांव स्थित सामुदायिक भवन में कुछ शराब कारोबारियों द्वारा शराब का भंडारण किया गया है। उसी सामुदायिक भवन से शराब का तस्करी किया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच छापेमारी की गई। जहां छापेमारी के दौरान सामुदायिक भवन से लाखों रुपए मूल्य के विदेशी शराब को बरामद किया गया है।
हालांकि छापेमारी के दौरान किसी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर प्रशिक्षु आईपीएस सह सरैया थाना प्रभारी प्रश्नन कुमार और स्थानीय मुखिया को मौके पर बुलाकर पूरी कार्रवाई से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल शराब कारोबारी को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।
मणिभूषण की रिपोर्ट