Bihar Teacher Student Love: ट्यूशन से इश्क तक, छात्रा-टीचर की लव स्टोरी में ट्विस्ट,घर से भागी छात्रा का कोर्ट में बड़ा फैसला,जानिए पूरा मामला
Bihar Teacher Student Love:गुलअफसा प्रवीण अपने ही पड़ोस में रहने वाले प्राइवेट ट्यूटर के साथ दिल लगा बैठी। जो हाथों में किताबें देकर ज्ञान बांटता था, वही अब उसके दिल का हमसफर बन गया।....
Bihar Teacher Student Love: गुरु-शिष्या का रिश्ता पढ़ाई की चौखट से निकलकर इश्क की गलियों तक पहुंच गया। मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी, जहां बर्री कोठी गांव की 20 वर्षीय युवती गुलअफसा प्रवीण अपने ही पड़ोस में रहने वाले प्राइवेट ट्यूटर के साथ दिल लगा बैठी। जो हाथों में किताबें देकर ज्ञान बांटता था, वही अब उसके दिल का हमसफर बन गया।
कहानी में ट्विस्ट तब आया जब परिजनों को इस रिश्ते की भनक लगी। आनन-फानन में घरवालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन युवती ने इस फैसले को सिरे से खारिज कर दिया। नतीजा 19 अप्रैल को वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद परिवार ने कटरा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया, जिसमें गांव के कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला लव अफेयर का निकला। लेकिन केस अपहरण का होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी और दबाव बढ़ने पर युवती को बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद युवती को कोर्ट में 164 के बयान के लिए पेश किया गया, जहां उसने साफ कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अपने प्रेमी से शादी कर चुकी है। कोर्ट ने भी उसके बालिग होने की पुष्टि के बाद उसे अपनी इच्छा से ससुराल जाने की अनुमति दे दी।
कोर्ट परिसर में उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष बेटी को अपने साथ ले जाने पर अड़ा था, जबकि दूसरा पक्ष कह रहा था कि बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
अंत में कोर्ट के निर्देश पर युवती को उसके पति के साथ भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती अपने ही ट्यूशन टीचर से पढ़ते-पढ़ते प्यार कर बैठी थी और यही रिश्ता आगे चलकर शादी में बदल गया। इस पूरे मामले ने एक बार फिर इलाके में चर्चा छेड़ दी है जहां किताबों से शुरू हुई कहानी अब इश्क और अदालत के मोड़ तक पहुंच गई।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा