अवैध मांस मंडी पर पुलिस का धावा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन की इस कार्रवाई से कांपे माफिया! रीय अधिकारियों ने संभाली कमान

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर पुलिस और जिला प्रशासन की बड़ी रेड। SDO और SDPO के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी जारी।

अवैध मांस मंडी पर पुलिस का धावा: मुजफ्फरपुर में प्रशासन की इ
अवैध मांस बिक्री पर बड़ी कार्रवाई- फोटो : मनीभूषण शर्मा

Muzaffarpur -  जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित मांस की बिक्री की गुप्त सूचना पर एक बड़ी छापेमारी की है। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध मांस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

भारी पुलिस बल के साथ रेड

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर सघन तलाशी अभियान चलाया है। वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में की गई इस अचानक छापेमारी से अवैध धंधेबाजों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्रवाई

इस विशेष अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पूर्वी और SDPO टाउन टू विनीत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में प्रतिबंधित मांस की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

Report - mani bhushan sharma