Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अमित हत्याकांड में आया नया मोड़, भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अमित हत्याकांड में नया मोड आ गया है. जहाँ परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में अमित हत्याकांड में आया नया मोड़,
पत्नी पर हत्या का आरोप - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में दो दिन पुर्व सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा महाराणा नगर रोड नंबर 5 में संदिग्ध स्थिति में मिले युवक के शव मामले में अब एक बड़ा मोड़ सामने आ गया है। मृतक के भाई ने अब अपने भाई के हत्या का आरोप भाई के पत्नी उसके प्रेमी और भाई के ससुराल वालो पर लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही मामले में आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

पहले प्रेम विवाह और अब पत्नी पर लगा पति के हत्या का आरोप

दरअसल वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर निवासी संतोष कुमार पांडेय द्वारा सदर थाने को दिए गए आवेदन में बताया गया है की उसके भाई अमित कुमार का मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के जावाडीह निवासी रागिनी प्रजापति से प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद मृतक अमित कुमार अपने पत्नी और ससुराल वालों के साथ सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुरा उत्तरी टोला महाराणा नगर रोड नंबर 5 में रहता था। उसने अपने मृतक भाई के पत्नी पर यह आरोप लगाया है कि उसके भाभी का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे वह अक्सर फोन पर बातें किया करती थी और यह बात उसके भाई को 2 वर्ष पूर्व ही पता चल गया था।

आये दिन होता था विवाद

बताया की अवैध संबंध को लेकर भाई और भाभी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पूर्व मृतक अमित कुमार जब अपने घर गया तो वह अपने परिजनों को बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों और अपने प्रेमी के साथ मिलकर अक्सर इसके साथ मारपीट करते है। 19 मार्च को शाम तकरीबन 6 बजे उसके भाई अमित कुमार को मुजफ्फरपुर से पत्नी का फोन आया और बोला गया कि बच्चे की तबीयत खराब है। आप जल्द आ जाए। इसके बाद मेरा भाई अमित कुमार मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गया। लेकिन जब कुछ समय के बाद मैंने अपने भाई को फोन किया तो भाई का मोबाइल बंद आया। उसके कुछ देर के बाद ही यह सूचना प्राप्त हुई कि उनके भाई की हत्या हो गई। इसके बाद वह उनके निवास स्थान पर जा पहुंचे तो पता चला कि भाई को अस्पताल ले जाया गया है और जब मैं अस्पताल पहुंचा तो वहां मेरे भाई का शव पड़ा हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं अब मामले में आवेदन प्राप्त होते ही सदर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि मृतक अमित कुमार के भाई के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें मृतक अमित कुमार के पत्नी उसके प्रेमी और मायके वालों के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतक के भाई अमित कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मणिभूषण की रिपोर्ट