MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर की पुलिस ने विभिन्न कांडों में गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आधा दर्जन आरोपी के घर पर आज बैंड बाजा के साथ पहुंची है और इश्तेहार लगाया है। साथ ही कहा की या तो आत्म समर्पण करो या फिर घर की कुर्की जब्ती होगी। बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना की पुलिस अब विभिन्न कांडों में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के डर से लंबे समय से चल रहे फरार आरोपियों के खिलाफ अब सख्त रूप अपनाते हुए नजर आ रही है।
आज इसी क्रम में न्यायालय से इश्तेहार जारी होने के बाद आधा दर्जन आरोपियों के घर पर औराई थाना की पुलिस बैंड बाजा के साथ पहुंची और सभी आरोपियों के घर पर इश्तेहार लगाया है। साथ ही औराई थाना अध्यक्ष राजा सिंह ने गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे आरोपियों को साफ संदेश देते हुए कहा है कि या तो थाना या फिर न्यायालय में आत्म समर्पण कर दो नहीं तो जल्द ही घर की कुर्की जब्ती होगी।
वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर औराई थाना अध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि औराई थाना के आधा दर्जन कांडों के आरोपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से फरार चल रहे हैं। हालांकि पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इसके बाद अब न्यायालय से सभी आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है। इसके बाद आज तकरीबन आधा दर्जन अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे आरोपियों के घर पर पुलिस बैंड बाजा के साथ पहुंचकर इश्तिहार लगाया है। सभी आरोपियों को यह संदेश दिया है की या तो वह थाना या फिर न्यायालय में आत्म समर्पण कर दे। नहीं तो फिर जल्द ही उनके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।
मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट