Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में देर रात पुलिस गश्ती के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।....
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में देर रात पुलिस गश्ती के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुसहरी थाना क्षेत्र के मणिका चौक के समीप रात्री गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त वाहन में सवार पुलिस अधिकारी और जवान बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सामने से आ रही गाड़ी को बचाने में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम नियमित रात्री गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान मुसहरी थाना क्षेत्र के मणिका चौक के पास सामने से एक गाड़ी आती दिखाई दी। उसे बचाने के प्रयास में पुलिस वाहन के चालक ने गाड़ी को दूसरी दिशा में मोड़ा, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर के कारण पुलिस वाहन को काफी नुकसान पहुंचा और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षित
हादसे के समय पुलिस वाहन में कई अधिकारी और जवान मौजूद थे। गाड़ी के बिजली के पोल से टकराने के बावजूद सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे में पुलिस वाहन को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन पुलिसकर्मियों के सुरक्षित रहने से राहत की स्थिति बनी रही।
मुसहरी थाना क्षेत्र के मणिका चौक की घटना
यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिका चौक के समीप का है। रात्री गश्ती के दौरान हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस वाहन की स्थिति देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और वाहन के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा