Bihar News : इश्क में अंधा पिता बना जल्लाद ! प्रेमिका को पाने के लिए की पत्नी और दो मासूमों की हत्या, पुलिस ने 7 दिन में किया खुलासा
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में हुई 2 माह के रुद्रा दो वर्षीय वैष्णवी और 35 वर्षीय रीता देवी हत्याकांड का पुलिस ने महज एक हफ्ते के अंदर उद्भेदन करते हुए हत्यारे पति और उसके प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है अब सवाल यह उठता है कि की आखिर दो मासूम जिसने अभी ठीक से दुनिया को देखा भी नहीं था। उनकी हत्या आखिर एक पिता ने अपने प्रेमिका को पाने के लिए कर दिया।
क्या था पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला बीते मंगलवार का है जब मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर पंचायत के बझिला गांव में स्थित संतोष साह के मकान में अचानक चीख पुकार मच गई। जहां देर रात संतोष साह के पत्नी 35 वर्षीय रीता देवी 2 वर्षीय बेटी वैष्णवी और 2 महीने का पुत्र रुद्रा का एक ही विस्तार पर शव को देखा गया। मामले की सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस के साथ साथ एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी और ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। वही घटना के बाद मृतक महिला रीता देवी के पति संतोष साह द्वारा अपने पट्टीदारों पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चे के हत्या का आरोप लगाया गया।
मृतक महिला के पति संतोष साह ने मीडिया को बताया था
मामले को लेकर मृतक महिला के पति संतोष साह द्वारा घटना के रोज मीडिया को बताया गया था की वह हलुआई का काम करता है। इसी क्रम में वह घटना वाले दिन अपने भाई के साथ एक शादी समारोह में पकवान का काम करने गया था। वही जाते वक्त उसके चचेरे भाई द्वारा गांव में ही पूरे परिवार को मिटा देने की बात कही गई थी। जब वह काम कर अपने भाई के साथ देर रात वापस अपने घर आया तो उसके दोनों मासूम बच्चे और पत्नी की हत्या कर दी गई थी। संतोष साह ने बताया की पूर्व से ही पट्टीदार से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया था विशेष टीम का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के द्वारा ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के अनुसार वन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व डीएसपी बेस्ट वन सुचित्रा कुमारी कर रही थी। इसमें कांटी थाना अध्यक्ष और कुछ चुनिंदा अधिकारियों को भी शामिल किया गया। अब गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पूरे मामले का उद्वेदन करते हुए घटना में शामिल आरोपी पति और उसके प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पति और प्रेमिका ने इस पूरे हत्याकांड में अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली है।
मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया
वही मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 28 अप्रैल को कांटी थाना क्षेत्र से एक सूचना प्राप्त हुई थी की एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर कांटी थाना की पुलिस और डीएसपी बेस्ट वन सुचित्रा कुमारी मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेरे द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। साथ ही एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर तमाम तरह के साक्ष्य को एकत्रित किया गया था। मामले को लेकर मृतक महिला के पति संतोष शाह के द्वारा अपने पाटीदारों पर ही अपनी पत्नी और जो मासूम बच्चों के हत्या का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेरे अनुश्रवण में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व डीएसपी बेस्ट वन सुचित्रा कुमारी कर रही थी। गठित विशेष टीम में कांटी थाना अध्यक्ष और कुछ पुलिस अफसर को शामिल किया गया था जो टीम लगातार तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस पूरे मामले की उद्वेदन में जुटी हुई थी। इसी बीच मृतक महिला रीता देवी के पति संतोष शाह से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वह ड्रग्स का सेवन करता है और 2014 से ही पड़ोस के रहने वाली एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद मृतक महिला के पति ने अपने प्रेमिका के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। प्लान था की प्रेमिका अपने पति और बच्चे की हत्या कर दे और मैं अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर देता हूं और फिर दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। साजिश के तहद 28 अप्रैल को संतोष शाह ने पहले अपने पत्नी को नशे का दवा खिलाया और फिर काम पर जाने की बात कह कर घर से निकल गया। फिर कुछ समय बाद जब रात गहरी हुई तो संतोष शाह अपने घर में प्रवेश किया और पहले पत्नी और 2 वर्षीय बेटी वैष्णवी कुमारी का रस्सी से गला दबा कर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया। फिर अपने 2 महीने के बेटे रुद्रा का मुंह दबाकर हत्या कर दिया और फिर घटनास्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है की घटना वाले दिन मृतक महिला के पति संतोष शाह अपने प्रेमिका करीना से कई बार वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। दोनों के मिले मोबाइल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने का सबूत भी पुलिस को मिला है। पुलिस अब उन तमाम साक्ष्य को आधार बनाते हुए दोनों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रयासरत हो गई है।
मणिभूषण की रिपोर्ट