Bihar News: बिहार में मुंबई पुलिस की छापेमारी, करोड़ों का 'खजाना' लूटकर ससुराल में आराम कर रहा था आरोपी, चोरी की कहानी सुन उड़ जाएंगे होश!

Bihar News: नवादा पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के सोना चोरी मामले के मुख्य आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कहीं और नहीं, बल्कि नवादा स्थ

चोर
मुंबई में करोड़ों की चोरी कर बिहार में छुपा - फोटो : reporter

Bihar News:  कहते हैं ससुराल दामाद के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है, लेकिन मुंबई से करोड़ों का सोना साफ करने वाले शातिर चोर प्रेम सिंह के लिए यह धारणा गलत साबित हुई। नवादा में अपनी ससुराल की चौखट पर सुकून की सांस ले रहे प्रेम सिंह को शायद अंदाजा भी नहीं था कि मुंबई पुलिस की पैनी नजरें सात समंदर पार नहीं, बल्कि उसके ससुराल तक पहुंच चुकी हैं। करोड़ों की चोरी और फिर नवादा के गांव में छिपने का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

ससुराल में छिपा था आरोपी 

दरअसल, महाराष्ट्र के एक हाई-प्रोफाइल घर से करोड़ों रुपये का सोना चोरी कर फरार हुए आरोपी प्रेम सिंह को मुंबई पुलिस ने बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने ससुराल में छुप कर रह रहा था। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद रखा था। वहीं पुलिस ने खुफिया एजेंसियों की मदद से बड़ी कार्रवाई की है। 

मुंबई पुलिस की छापेमारी 

जानकारी अनुसार कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कुछ सोना और नकदी भी बरामद होने की बात सामने आई है। यह कार्रवाई नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के कझिया गांव में की गई। वसई विरार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम विशेष रूप से नवादा पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के ससुराल में छापेमारी की गई, जहां वह पिछले करीब एक महीने से छिपा हुआ था।

मुजफ्फरपुर का रहने वाला है आरोपी 

गिरफ्तारी के बाद प्रेम सिंह को मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले का निवासी है और अपनी तलाश से बचने के लिए उसने मोबाइल फोन बंद कर रखा था। खुफिया सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की घेराबंदी कर आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से सोना और कुछ नकदी बरामद की गई।

हाई प्रोफाइल व्यक्ति घर की थी चोरी 

बरामद सामान की सटीक मात्रा और कीमत का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल व्यक्ति के घर से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना और अन्य कीमती सामान चोरी किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई से आई पुलिस टीम ने मीडिया के कैमरों के सामने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट