बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: नवादा की सपना कुमारी ने साइंस में गाड़ा झंडा, प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में नवादा की सपना कुमारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में साइंस स्ट्रीम में दूसरा हासिल किया है।

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: नवादा की सपना कुमारी ने साइंस

Nawada : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष के परिणामों में नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत नावाडीह गांव की होनहार छात्रा सपना कुमारी ने अपनी असाधारण प्रतिभा से प्रदेश भर का ध्यान खींचा है। सपना ने विज्ञान (Science) संकाय में बिहार में दूसरा रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।

मैट्रिक की जिला टॉपर अब प्रदेश की स्टार

सपना कुमारी की सफलता की कहानी निरंतरता और कड़ी मेहनत का परिणाम है। गौरतलब है कि सपना ने 2024 की मैट्रिक परीक्षा में भी 483 अंक (96.6%) प्राप्त कर नवादा जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया था। उस समय उन्होंने बिहार में छठा स्थान प्राप्त किया था। अब इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी सफलता को और ऊपर ले जाते हुए उन्होंने साइंस स्ट्रीम में पूरे बिहार में चौथा स्थान पाकर यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।

बिहार बोर्ड का लगातार 8वें साल नया कीर्तिमान


बिहार बोर्ड ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता से पूरे देश को चौंका दिया है। अध्यक्ष आनंद किशोर के नेतृत्व में बोर्ड ने लगातार आठवें वर्ष मार्च महीने में ही इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस वर्ष इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम मूल्यांकन शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर जारी कर दिया गया, जो अपने आप में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। तकनीकी सुधारों और आधुनिक नवाचारों के कारण बोर्ड अब देश में सबसे तेज रिजल्ट देने वाली संस्था बन गया है।

13 लाख परीक्षार्थियों में बेटियों का दबदबा

इस वर्ष की परीक्षा में कुल 13.04 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 85.19% छात्र-छात्राएं सफल रहे। टॉपर्स की सूची में इस बार बेटियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है। तीनों संकायों (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) की 'टॉप 5' मेधा सूची में कुल 26 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि इन 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं, जो महिला सशक्तिकरण की एक शानदार मिसाल पेश करती हैं।

गांव में जश्न का माहौल, परिजनों में खुशी

सपना कुमारी की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव नावाडीह सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। परिजनों का कहना है कि सपना बचपन से ही मेधावी रही है और उसकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश में रहकर भी ऊंचे मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने भी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2019 से लगातार बोर्ड रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम कर रहा है।