Nawada road accident: नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा! अज्ञात वाहन की टक्कर से 54 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Nawada road accident: बिहार के नवादा में सड़क हादसे में 54 वर्षीय गोरेलाल चौधरी की मौत हो गई। अमीपुर गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nawada road accident
नवादा में दर्दनाक हादसा!- फोटो : news4nation

Nawada road accident: नवादा में एक सड़क हादसे में 54 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमीपुर गांव के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान अमीपुर गांव निवासी गोरेलाल चौधरी के रूप में हुई है। उनकी मौत की खबर सुनते ही पत्नी गीता देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के बड़े पुत्र मिथलेश चौधरी ने बताया कि उनके पिता भोजन करने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित दूसरे पुराने घर में सोने जा रहे थे। उनकी मां भी उसी समय जानवरों को अंदर करके लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उनके पिता को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद गोरेलाल चौधरी सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें एक निजी वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

नावादा से अमन की रिपोर्ट