bihar superintendent committed suicide - नवादा के आश्रय गृह में महिला सुपरिंटेंडेंट ने की खुदकुशी, मिला सुसाइड नोट

bihar superintendent committed suicide - आश्रय गृह की महिला अधीक्षक का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। बताया गया कि उन्होंने खुदकुशी की है। वह एक साल पहले ही नवादा पहुंची थी। मौत की सूचना उनके पति ने पुलिस को दी

bihar superintendent committed suicide - नवादा के आश्रय गृह

Nawada - नवादा जिले के बुधौली गांव स्थित वृहद आश्रय गृह में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आश्रय गृह की महिला सुपरिंटेंडेंट प्रियंका कुमारी ने अपने सरकारी आवास में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। अधीक्षक की सुसाइड की खबर उनके पति ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस आवास पर पहुंची तो शव को फंदे से लटकता पाया। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया है।

यूपी की रहनेवाली थी, एक साल पहले नवादा में पोस्टिंग

प्रियंका कुमारी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थीं। वह 35 वर्ष की थीं और फरवरी 2024 से नवादा में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत थीं। वह अपने सरकारी आवास में अकेली रहती थीं, जबकि उनके पति गणेश कुमार गोरखपुर में रहते हैं।

NIHER

पति को किया फोन

डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि, नोट में आत्महत्या का कोई कारण नहीं लिखा गया है। आत्महत्या से पहले प्रियंका ने अपने पति को फोन करके सूचित किया था कि वह आत्महत्या करने जा रही हैं। इसके बाद पति ने नगर थाना प्रभारी को सूचित किया।

Nsmch

फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की ससुराल बिहार के सिवान में है। अभी तक उनका कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।