Bihar Accident - बस से टकराकर 30 फीट गहराई में गिरा टेंपो, शादी के लिए लड़की देखने जा रहे 20 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

Bihar Accident - शादी के लिए टेंपों से लड़की देखने के लिए जा रहे 20 लोगों को बस ने टक्कर मार दी। जिसमें सभी बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें पांच की हालत नाजुक बताई गई है।

Bihar Accident - बस से टकराकर 30 फीट गहराई में गिरा टेंपो, श
बस टेंपों की टक्कर में 20 घायल- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada - बिहार के नवादा में एक तेज रफ्तार बस ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 5 लोगों की स्थिति गंभीर है। टेंपो लगभग 30 फीट नीचे गिर गया है।

घायल के परिजन अजय कुमार ने बताया कि वे सभी लोग नवादा के सोफिया मंदिर पर लड़की देखने जा रहे थे। टक्कर के बाद टेंपो करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हिसुआ प्रखंड के सोनसा गांव निवासी छोटेलाल की बेटी की शादी के लिए लड़का-लड़की को देखने की बात तय थी।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद बस चालक तेज रफ्तार में वहां से फरार हो गया। टेंपो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है।

Report - aman sinha