LPG Cylinder: क्या बंद होने वाले हैं LPG सिलेंडर? गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 24 घंटे के अंदर मिलेगा PNG का कनेक्शन, ऐसे करें आवेदन

LPG Cylinder: देश में गहराते गैस संकट के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। अब ग्राहकों को मात्र 24 घंटे के भीतर नया PNG कनेक्शन मिलेगा। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे LPG सिलेंडर?

LPG सिलेंडर
24 घंटे में मिलेगा कनेक्शन - फोटो : social media

LPG Cylinder:  वैश्विक ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकार अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को तेजी से बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि नए PNG कनेक्शन के आवेदनों को 24 घंटे के भीतर मंजूरी दी जाए। मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू PNG और CNG उपभोक्ताओं को फिलहाल 100 प्रतिशत गैस सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, कमर्शियल LPG की आपूर्ति भी आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है, ताकि बाजार में संतुलन बना रहे।

वैश्विक तनाव का असर

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ईंधन आपूर्ति पर पड़ा है। दुनिया के अहम समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अस्थायी रुकावट के कारण गैस सप्लाई प्रभावित हुई थी। हालांकि, हाल ही में भारत के तीन जहाज इस मार्ग को पार करने में सफल रहे हैं।

घरेलू आपूर्ति सामान्य

मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि कच्चे तेल की उपलब्धता कोई बड़ी समस्या नहीं है। देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

राज्यों को निर्देश, PNG को दें प्राथमिकता

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर PNG कनेक्शन को प्राथमिकता देने को कहा है। इसके तहत सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजनाओं की मंजूरी प्रक्रिया को तेज करने और नए कनेक्शन 24 घंटे के भीतर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बड़े शहरों में कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को PNG अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कई CGD कंपनियां नए कनेक्शन पर विशेष प्रोत्साहन भी दे रही हैं।

कैसे करें आवेदन

सरकार ने CGD कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे खुद संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाएं और कनेक्शन प्रक्रिया को सरल करें। ग्राहक ईमेल, कस्टमर पोर्टल, पत्र या कॉल सेंटर के माध्यम से PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

LPG आपूर्ति पर नजर

LPG सप्लाई को लेकर उठ रही चिंताओं पर सरकार ने कहा है कि कुछ क्षेत्रों में दिक्कतें हैं, लेकिन कुल मिलाकर संसाधनों की कमी नहीं है। व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मणिपुर, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड समेत कई राज्यों ने गैर-घरेलू LPG आवंटन के निर्देश जारी किए हैं। कुल मिलाकर, सरकार मौजूदा परिस्थितियों में PNG को एक सुरक्षित और स्थायी विकल्प के रूप में आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।