Bihar News: नवादा में 8 माह की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म, चचेरे भैसुर पर लगा आरोप, दिल्ली में मजदूरी करता है पति
Bihar News: बिहार में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसका आरोप चचेरे भैसुर पर लगा है जो मामला के सामने आते ही गांव छोड़कर फरार हो गया।
Bihar News: बिहार के नवादा जिले में एक 8 माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने चचेरे भैसुर पर शौच के लिए गई महिला को अकेला पाकर जमीन पर पटककर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला पहले से ही एक बच्चे की मां है और यह उसका दूसरा बच्चा होने वाला था।
8 माह की गर्भवती से दुष्कर्म
घटना के बाद महिला ने तुरंत अपने ससुर को सूचना दी। उस समय महिला का पति दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। जानकारी मिलते ही पति गांव लौटा और गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत में मामला सुलझ नहीं सका। अंत में महिला ने हिम्मत दिखाते हुए खुद नगर थाना पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
नगर थाना में महिला की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने फोन पर पुष्टि की कि एक व्यक्ति के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा, जहां मौके की जांच की गई।
गांव छोड़कर फरार हुआ युवक
पीड़िता का मेडिकल जांच नवादा सदर अस्पताल में कराया गया, जहां उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। आरोपी व्यक्ति घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया है और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
नवादा से अमन की रिपोर्ट